ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
सपा में शामिल हुईं शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा, लखनऊ से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव
By Deshwani | Publish Date: 16/4/2019 4:55:03 PM
सपा में शामिल हुईं शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा, लखनऊ से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी छोड़कर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने आज समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।

 
पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी के मुखिया व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से राजधानी लखनऊ में मुलाकात कर औपचारिक रुप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि पिछले कई दिनों से पूनम सिन्हा के सपा में शामिल होने की चर्चा थी।
 
पूनम सिन्हा लखनऊ लोकसभा सीट से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। यूपी में सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने ऐलान कर दिया है कि पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी के टिकट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को चुनौती देंगी। पूनम सिन्‍हा 18 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र भरेंगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS