राष्ट्रीय
जम्मू/कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
By Deshwani | Publish Date: 12/4/2019 12:56:32 PMजम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सब्जीयान सेक्टर में आज सुबह पाकिस्तान सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की है। जिले के नियंत्रण रेखा पर स्थित सब्जीयान सेक्टर में पाकिस्तान सेना ने भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे।
भारतीय सुरक्षाबल भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक इस घटना में किसी जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। रुक-रुककर दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।