ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
लोकसभा चुनाव 2019: 91 सीटों की वोटिंग जारी, प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: पहले मतदान फिर जलपान
By Deshwani | Publish Date: 11/4/2019 10:44:39 AM
लोकसभा चुनाव 2019: 91 सीटों की वोटिंग जारी, प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: पहले मतदान फिर जलपान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में 20 प्रदेशों की 91 लोकसभा सीटों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए भी आज वोटिंग हो रही है। इन लोकसभा सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 

 
आंध्र प्रदेश- 175 विधानसभा सीटें 
ओडिशा- 147 विधानसभा सीटें हैं। यहां चार चरणों में वोटिंग होनी है। पहले चरण के तहत 28 सीटों पर वोटिंग जारी है। 
सिक्किम- 32 विधानसभा सीटें 
अरुणाचल प्रदेश- 60 सीटें 
 
पहले चरण के मतदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह ट्वीट कर मतदाताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक जनसंख्या में वोट करें। ट्वीट कर आगे कहा लोकतंत्र के महोत्सव में जरूर हिस्सा लें। वहीं यह भी कहा कि पहले मतदान फिर जलपान करें।
इन राज्यों में जारी मतदान
उत्तर प्रदेश लोकसभा सीट- मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, कैराना, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, गाजियाबाद।
उत्तराखंड लोकसभा सीट- टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोडा़, नैनीताल-उद्धमपुर, हरिद्वार।
बिहार लोकसभा सीट-  गया, नवादा, जमुई, औरंगाबाद।
पश्चिम बंगाल लोकसभा सीट- अलीपुरदुआर, कूच बिहार
छत्तीसगढ़ लोकसभा सीट- बस्तर
महाराष्ट्र लोकसभा सीट- रामटेक, वर्धा, भंडारा-गोंदिया, नागपुर, गढ़चिरौली चिमूर, यवतमाल-वाशिम, चंद्रपुर
ओडिशा लोकसभा सीट- बेरहामपुर, कोरापुट, कालाहांडी, नबरंगपुर।
जम्मू-कश्मीर लोकसभा सीट- जम्मू व बारामूला।
असम लोकसभा सीट- जोरहट, डिब्रूगढ़, लखीमपुर, तेजपुर, कलियाबोर।
अरुणाचल प्रदेश लोकसभा सीट- वेस्ट अरुणचल और अरुणाचल ईस्ट
त्रिपुरा लोकसभा सीट- त्रिपुरा पश्चिम
मणिपुर लोकसभा सीट- बाहरी मणिपुर
मिजोरम लोकसभा सीट- मिजोरम
मेघालय लोकसभा सीट- शिलांग व तुरा
सिक्किम लोकसभा सीट- सिक्किम
नागालैंड लोकसभा सीट-नागालैंड
अंडमान-निकोबार लोकसभा सीट- अंडमान-निकोबार
लक्षद्वीप लोकसभा सीट- लक्षद्वीप
आंध्र प्रदेश लोकसभा सीट- नारासाराओपेट, विजयवाड़ा, गुंटूर, राजामुंड्री, कुर्नूल, राजमपेट, अनंतपुर, काकीनाडा, चित्तूर, ओंगोले, बापटला, श्रीकालुम, मच्छीपटनम, नारासपुरम, अमालापुरम, अनकापल्ली, हिंदुपुर, विशाखापट्नम, इलुरु, नेल्लोर, नंदयाल, विजियाग्राम, तिरुपति, अराकु, कड्प्पा, बोबली, पर्वथीपुरम, तेनाली, भद्रचलम।
तेलंगाना लोकसभा सीट- अदीलाबाद, पेड्डापल्ले, करीमनगर, निजामाबाद, जाहिराबाद, मेडक, मल्काजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुरनूल, नालगोंडा, भोंगीर, वारंगल, महबूबाबाद।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS