ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
गुर्जर आंदोलन के नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला बेटे के साथ भाजपा में शामिल
By Deshwani | Publish Date: 10/4/2019 1:38:52 PM
गुर्जर आंदोलन के नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला बेटे के साथ भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 से पहले तत्कालीन सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के सिरदर्द बने गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा कदम उठाया है। गुर्जर आरक्षण की आवाज उठाने वाले कर्नल बैंसला ने भाजपा का दामन थाम लिया है। 

 
कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला और उनके बेटे विजय बैंसला ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। कर्नल बैंसला ने कहा कि वह किसी पद के लालच में नही अपितु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रभावित हैं, इसलिए वह भाजपा में शामिल हुए हैं।
 
भाजपा मुख्यालय में राजस्थान के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बैंसला और उनके बेटे को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता की पर्ची देकर भाजपा का सदस्य बनाया। जावड़ेकर ने बैंसला और उनके बेटे विजय बैंसला के भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।
 
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद बैंसला ने कहा कि वह पिछले 14 सालों से गुर्जर आरक्षण आंदोलन से जुड़े हैं। इन 14 वर्ष में उन्होंनें राज्य के दोनों मुख्यमंत्रियों (वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत) को नजदीक से देखा-समझा है। 
 
दोनों दलों (कांग्रेस व भाजपा) की कार्यशैली और विचारधारा को भी देखा है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में इसलिए शामिल हो रहे हैं, क्योंकि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हैं। मोदी साधारण से साधारण आदमी का सुख दुख समझते हैं। बैंसला ने कहा कि उन्हें किसी तरह के कोई पद का लालच नहीं है।
 
सियासी लिहाज से राजस्थान में गुर्जर समाज काफी अहम माना जाता है। ओबीसी कैटेगरी में आने वाले गुर्जर समाज का राज्य में करीब 5 फीसदी वोट है। यहां गुर्जरों के लिए लंबे समय से आरक्षण की मांग की जा रही है और गुर्जर संघर्ष समिति के संरक्षक के बतौर कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने अपने करियर की शुरुआत एक अध्यापक के रूप में की थी। उनके पिता फौज में थे जिनके बाद वह भी सेना में भर्ती हो गए। बैंसला राजपुताना राइफल्स में भर्ती हुए। 
 
इस दौरान उन्होंने 1962 भारत- पाकिस्तान युद्ध में भी हिस्सा लिया था और युद्ध बंदी भी रहे। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वह गुर्जर आंदोलन से जुड़े। समझा जा रहा है कि भाजपा बैंसला के पुत्र विजय को राजस्थान की किसी सीट से उम्मीदवार बना कर चुनाव में उतार सकती है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS