राष्ट्रीय
महाराष्ट्र के लातूर में विपक्ष पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री मोदी, कही ये बड़ी बातें
By Deshwani | Publish Date: 9/4/2019 6:33:48 PMनई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार रैली कर रहे है। प्रधानमंत्री ने आज महाराष्ट्र के लातूर में एक जनसभा की। इस रैली में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी उनके साथ मंच पर मौजूद थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस रैली में मोदी ने कहा कि कांग्रेस की विशेषता है कि वो जो ढकोसला पत्र देश के सामने रखती है। उसे उन्होंने आजादी के 60 साल में कभी पूरा नहीं किया।
इसके बाद मोदी ने कहा कि हमारी विशेषता है कि हम जो संकल्प लेते है, उसे पूरा करने में अपनी जान झोंक देते है। उनका ढकोसला पत्र महज वोट के लिए है। हमारा संकल्प पत्र वोटर के लिए है। उनका ढकोसला पत्र अपने स्वार्थ्य की सिद्धि के लिए है। अपने घोषणापत्र की बात करते हुए कहा कि हमारा संकल्प पत्र देश के विकास की सिद्धि के लिए है। देश में फिर से एनडीए की सरकार बनने के बाद देश के किसानों के लिए पेंशन की नई योजना शुरू की जाएगी। 60 साल बाद में देश के किसानों को मिलने वाली पेंशन उनके लिए एक सपोर्ट की तरह काम करेगी। देश के किसानों के लिए ये सामाजिक सुरक्षा का बहुत बडा कदम होगा।
कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। आपने देखा होगा कल-परसों, कैंसे कांग्रेस के करीबियों के घर से बक्सों में भरें हुए नोट मिल रहे है। नोट से नोट खरीदने का ये पाप इनकी राजनीतिक संस्कृति रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में दो प्रधानमंत्री की बात करने वाले लोग क्या जम्मू कश्मीर के हालात सुधार पाएंगे? इनकी सच्चाई देश के हर व्यक्ति को समझनी चाहिए। अपने वोट बैंक और अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इन लोगों ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड किया है।