ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
लोकसभा चुनाव: राम मंदिर निर्माण और किसानों को पेंशन समेत भाजपा के ये हैं 10 बड़े 'संकल्प'
By Deshwani | Publish Date: 8/4/2019 12:47:39 PM
लोकसभा चुनाव: राम मंदिर निर्माण और किसानों को पेंशन समेत भाजपा के ये हैं 10 बड़े 'संकल्प'

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस पत्र में देश के हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। पार्टी ने इसे 'संकल्प पत्र' नाम दिया है।

 
घोषणा पत्र को जारी करने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मिलने पहुंचे और उनसे इसपर राय मशविरा किया।  
 
संकल्प पत्र जारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2014 में हमने देश के सामने 5 साल का विज़न रखा था, जिसपर देश की जनता ने विश्वास रखते हुए हमें बहुमत दिया था। पूर्ण बहुमत के बावजूद हमने एनडीए की सरकार बनाई और देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। 
 
आपको बता दें कि भाजपा के संकल्प पत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा, किसान कल्याण, युवा और महिला सशक्तीकरण पर खास जोर दिया गया है।केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में पार्टी ने भाजपा ने घोषणापत्र समिति (मेनिफेस्टो कमेटी) बनाई थी। 
 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अनुसार, इसके तहत देशभर में करीब 7500 सुझाव पेटियों, 300 रथों और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से जनता के सुझाव लिए गए थे। 
 
जानें, इस संकल्प पत्र की बड़ी बातें
किसान
देश के सभी किसानों को 6,000 रुपये सालाना देंगे।
2022 तक किसानों की आय दोगुनी करेंगे।
5 साल तक शून्य ब्याज पर एक लाख का कृषि ऋण। 
60 साल की आयु के बाद किसानों को पेंशन सुविधा ।
2022 तक सारी कृषि सिंचाई परियोजनाएं पूरी करेंगे।
 
राष्ट्रीय मुद्दे 
सौहार्दपूर्ण वातावरण में राम मंदिर निर्माण का प्रयास।
आतंकवाद और उग्रवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति। 
एक देश-एक चुनाव पर आम राय बनाएंगे।
नागरिकता विधेयक(सिटिजनशिप बिल) लागू करेंगे।
तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाएंगे।
 
व्यवसाय-व्यापार
छोटे दुकानदारों को भी 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन।
व्यापारियों के लिए राष्ट्रीय व्यापार आयोग का गठन करेंगे।
लघु, सूक्ष्म उद्योगों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाएंगे।
 
शिक्षा
75 मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय खोले जाएंगे।
इंजीनियरिंग और लॉ कॉलेज समेत सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में सीटें बढ़ाएंगे।

रेल और सड़क
2022 तक सभी रेल ट्रैक का विद्युतीकरण(इलेक्ट्रिफिकेशन)।
सारी छोटी रेल लाइन को बड़ी लाइन(ब्रॉड गेज) में बदलेंगे।
नेशनल हाइवे को दुगुना करेंगे।
 
स्वास्थ्य
1400 लोगों पर एक डॉक्टर का अनुपात सुनिश्चित करेंगे।
हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों पर टेली-मेडिसिन सुविधा मुहैया कराएंगे।
 
अन्य मुद्दे
आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए संग्रहालय बनाएंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS