ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
ओडिशा: मोदी ने कांग्रेस और बीजेडी पर जमकर साधा निशाना, कहा- देश में भाजपा की फिर बनेगी सरकार
By Deshwani | Publish Date: 6/4/2019 3:15:51 PM
ओडिशा: मोदी ने कांग्रेस और बीजेडी पर जमकर साधा निशाना, कहा- देश में भाजपा की फिर बनेगी सरकार

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री मोदी आज ओडिशा में कांग्रेस और बीजेडी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ओडिशा में संसाधन व सामर्थवान लोगों के होने के बावजूद यहां का विकास नहीं हो पाया है। दरअसल, 19 साल से सत्तारूढ़ बीजद सरकार की नीति और नीयत सही नहीं है। यहां की सरकार प्रदेश का विकास रोककर बैठी है। इस बार इस राज्य में कमल खिलना तय है। ओडिशा की भलाई के लिए राज्य की जनता इस बार राज्य सरकार को बदलेगी और देश में एक मजबूत सरकार गठन के लिए भी मतदान करेगी।  

 
सुंदरगढ़ में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राज्य में सत्तारुढ़ बीजद सरकार की नीति व नीयत सही नहीं है। यदि बीजद सरकार की नीति व नीयत सही होती तो किसानों को केन्द्र सरकार द्वारा तय किया गया न्यूनतम समर्थ मूल्य मिलता।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, बीजद की नीयत सही होती तो राज्य के लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलता। बीजद सरकार की नीयत ठीक होती तो एमसीएल कोल कारिडर का काम नहीं रुकता। खनिज रायलटी से मिल रहे पैसे से राज्य में स्कूल व अस्पताल बनता। लेकिन देश के प्रधानसेवक और चौकीदार की नीति व नियत स्पष्ट है।
 
उन्होंने कहा कि 19 साल में सत्ता में रही बीजद ओडिशा के विकास पर रोक लगाकर बैठ गई। इस कारण ओडिशा के भलाई के लिए इस सरकार को बदले जाने की आवश्यकता है। यह 2019 का चुनाव ओडिशा और देश के लिए बहुत अहम है। प्रदेश की जनता को इस चुनाव में फैसला करना है कि ओडिशा और केन्द्र में ईमानदार व फैसले लेनेवाली सरकार चाहिए। उन्होंने जनता से पूछा, सरकार चाहिए या फिर वंशवाद या भाई भतीजावाद वाली सरकार चाहिए?
 
पीएम ने कहा कि दशकों तक केन्द्र में कांग्रेस सरकार के काम को देखा है। पिछले 19 सालों में लोग राज्य में बीजद की सरकार को देख रहे हैं। इन दोनों के सामने आपको पांच साल की भाजपा सरकार का कामकाज भी सामने है। अब प्रदेश की जनता को इस आधार पर तय करना होगा कि उन्हें कैसी सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि ओडिशा और देश को एक मजबूत सरकार की आवश्यकता है। इसे पूरा करने के लिए सभी को जी जान से कार्य करना चाहिए।
 
भाजपा के 39वें स्थापना दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने पार्टी के 11 करोड़ कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 39 साल पहले भाजपा का गठन हुआ था। भारतीय जनता पार्टी न तो धनबल और न ही बाहुबल से बनी है। न ही पार्टी बाहर से उधार ली गई विदेशी विचारधारा पर बनी है। भाजपा देश की जन-जन की आकांक्षा से बनी है तथा इस मिट्टी के सुगंध के साथ बढ़ी है। भारतीय़ सभ्यता व संस्कृति में रची-बसी है। भारत के सामर्थ का प्रतिनिधित्व करती है।
 
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्र के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री तथा सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जुएल ओराम, बरगढ़ से लोकसभा उम्मीदवार सुरेश पुजारी के अलावा इन विधानसभा सीटों के भाजपा उम्मीदवार और अन्य नेता भी उपस्थित रहे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS