ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश तो राहुल करेंगे महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार
By Deshwani | Publish Date: 5/4/2019 11:36:22 AM
लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश तो राहुल करेंगे महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के महासमर में आज रैलियों का शुक्रवार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र में और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज पूर्वोत्तर में कई चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा शुक्रवार की दोपहर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गाजियाबाद में रोड शो करेंगी।

 
लोकसभा चुनावों के लिए पार्टियों का प्रचार अभियान पूरे जोर-शोर से जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले कुछ दिनों में ताबड़तोड़ रैलियां की हैं। अन्य दलों के नेता भी चुनावी सभाओं में खासे सक्रिय नजर आ रहे हैं।
 
पिछले दिनों एनडीए और यूपीए के नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर हमले किए हैं और यह सिलसिला आगे भी यूं ही जारी रह सकता है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के दो जिलों में रैलियां करेंगे तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र के पुणे में छात्रों से बात करेंगे।
 
11 अप्रैल को देश के 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान होगा। इस तरह प्रथम चरण के मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहेंगी। दोपहर करीब तीन बजे वह यहां मेगा रोड शो करेंगी। उससे पहले दूधेश्वर महादेव मंदिर में माथा टेकेंगी। गाजियाबाद से भाजपा के केंद्रीय मंत्री वीके सिंह सांसद हैं और कांग्रेस की ओर से इस बार डॉली शर्मा यहां से चुनावी मैदान में हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मिशन-2019 के मद्देनजर शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे यहां अमरोहा और सहारनपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सहारनपुर में 11 अप्रैल को अमरोहा में 18 अप्रैल को मतदान होना है। मोदी के निशाने पर खासकर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन होगा। इे भी प्रधानमंत्री जब यूपी के मेरठ की में रैली में आए थे तो उनके निशाने पर यही गठबंधन था और उन्होंने इस गठबंधन को ‘सराब’ (श्राप) कहा था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS