ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
अफस्पा की होगी समीक्षा, राजद्रोह कानून होगा खत्म: पी चिदंबरम
By Deshwani | Publish Date: 3/4/2019 10:31:35 AM
अफस्पा की होगी समीक्षा, राजद्रोह कानून होगा खत्म: पी चिदंबरम

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि उसकी ओर से पेश किया गया घोषणापत्र एक सक्षम और विवेकशील सरकार पूरी तरह से लागू कर सकती है। पार्टी नेता पी चिदंबरम ने घोषणापत्र पर प्रेसवार्ता कर कहा कि सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (अफस्पा) में पार्टी की ओर से पेश बदलाव सेना के अधिकार और मानवाधिकारों के बीच संतुलन स्थापित करने से जुड़ा है। वहीं राजद्रोह कानून आज के समय में अप्रासांगिक है जिसे खत्म किया जाना जाहिए। 

 
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने पार्टी मुख्यालय में घोषणापत्र जारी होने के थोड़े समय बाद प्रेसवार्ता कर कहा कि पार्टी अफस्पा में बदलाव लाकर मानवाधिकारों को सुनिश्चित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सेना को दी गई सुरक्षा तीन स्थितियों को लेकर हटाई जाएगी जिसमें जबरन उठा लेजाना, यौन हिंसा और उत्पीड़न शामिल है। उन्होंने कहा कि वह मानते हैं कि सेना को सुरक्षा दिए जाना जरूरी है लेकिन साथ ही मानवाधिकारों को भी सम्मान मिलना चाहिए। इन दोनों के बीच में एक संतुलन होना चाहिए। 
 
चिदंबरम ने कहा कि सरकार में आने पर कांग्रेस पार्टी राजद्रोह से जुड़े कानून को खत्म कर देगी। राजद्रोह से जुड़ा हुआ कानून समय के साथ गैर-जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि यह औपनिवेशिक कालखंड का कानून है। कई जानी-मानी हस्तियों का मानना है कि यह कानून खत्म किया जाना चाहिए। वहीं भाजपा की ओर से घोषणा पत्र को उठाई गई आपत्ति पर कांग्रेस नेता ने कहा कि इसे लागू करना भाजपा के लिए नामुमकिन हो सकता है लेकिन कांग्रेस के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बनने वाली सरकार के बारे में कैसे कहा जा सकता है कि वह इसे लागू नहीं कर पायेगी। 
 
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यह नहीं बतायेगी कि प्रधानमंत्री ने रोजगार, किसान, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर कुछ नहीं किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि दुनियाभर में वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) संबंधित एक दर है। भारत में भी इसी को लागू किया जाना चाहिए और कांग्रेस पार्टी सरकार में आने के बाद ऐसा करेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी यह नहीं बता सकती कि एक जीएसटी कर की दर क्या होगी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS