ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
कांग्रेस में शामिल हुईं एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर, मुंबई उत्तरी सीट से लड़ सकती हैं चुनाव
By Deshwani | Publish Date: 27/3/2019 4:32:07 PM
कांग्रेस में शामिल हुईं एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर, मुंबई उत्तरी सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पार्टी में शामिल हो गईं। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि एक कलाकार होने के नाते वह मानती हैं कि आज के दौर में विचारों की आजादी बहुत महत्वपूर्ण है, जिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। इसी के चलते वह कांग्रेस में शामिल हो रही हैं। 

 
पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उर्मिला को पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेसवार्ता में मीडिया से रूबरू करवाया। पार्टी में शामिल होने की खुशी जाहिर करते हुए उर्मिला ने कहा कि यह सक्रिय राजनीति में उनका पहला कदम है। उनका परिवार हमेशा से महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल की सोच का रहा है। देश को आजाद कराने वालों ने हमें लोकतंत्र और संविधान दिया है। उन्होंने हमें आजादी के साथ अपने विचारों को रखने का भी अधिकार दिया है। एक कलाकार होने के नाते वह मानती हैं यह सबसे महत्वपूर्ण है। आज इसपर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
 
उर्मिला ने कहा कि वह चुनाव के लिए यहां नहीं आई हैं। वह यहां कांग्रेस की सोच पर विश्वास रखने के कारण आई हैं। देश में बेरोजगारी बड़ी समस्या है और लोगों के पास बहुत विकल्प नहीं रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि वह सबको साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। सबके विचारों को सम्मान देने वाले नेता हैं। वह महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाना चाहते हैं।
 
इस अवसर पर नव नियुक्त मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने कहा कि वह नई जिम्मेदारी दिए जाने के लिए कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं। चुनाव से पहले एक बड़ी जिम्मेदारी उन्हें दी गई है और वह संजय निरुपम (पूर्व अध्यक्ष) के साथ मिलकर मुंबई में पार्टी की जीत के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उर्मिला का वह पार्टी में स्वागत करते हैं। वह कई सालों से उन्हें जानते हैं। वह समाज से जुड़े हर विषय पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं।
 
ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस उन्‍हें मुंबई नॉर्थ सीट से लोकसभा चुनाव 2019 के दंगल में उतार सकती है। हालांकि कांग्रेस और उर्मिला की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS