ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
अयोध्या विवाद: निर्मोही अखाड़े ने मध्यस्थता प्रक्रिया में दो और मध्यस्थों को शामिल करने की मांग की
By Deshwani | Publish Date: 26/3/2019 4:09:49 PM
अयोध्या विवाद: निर्मोही अखाड़े ने मध्यस्थता प्रक्रिया में दो और मध्यस्थों को शामिल करने की मांग की

नई दिल्ली। अध्योध्या मामले में एक और नया मोड़ आ गया है। अयोध्या विवादित भूमि मामले के मूल पक्षकार निर्मोही अखाड़ा ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दाखिल करके अदालत के उस आदेश में संशोधन की मांग की है, जिसमें केस को मध्यस्थता पैनल के हवाले किया गया था।

 
निर्मोही अखाड़ा की मांग है कि मध्यस्थता पैनल में सुप्रीम कोर्ट के दो और सेवानिवृत जजों को शामिल किया जाए ताकि 'तटस्थ' मध्यस्थता सुनिश्चित हो सके। याचिका में कहा गया है कि मध्यस्थता फैजाबाद की बजाय दिल्ली में की जाए। 
 
गत 8 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले पर मध्यस्थता का आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि मध्यस्थता के लिए कोई कानूनी अड़चन नहीं है। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस एस एम कलीफुल्ला की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय मध्यस्थों की नियुक्ति का आदेश दिया था। बाकी दो मध्यस्थ श्री श्री रविशंकर और वकील श्रीराम पांचू हैं।
 
कोर्ट ने मध्यस्थता की प्रक्रिया गुप्त रखने का आदेश दिया था। कोर्ट ने मध्यस्थता की प्रक्रिया 8 हफ्ते में पूरी करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने मध्यस्थता की स्टेटस रिपोर्ट चार हफ़्ते में दाखिल करने का निर्देश दिया था। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS