ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
यूपी के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, आडवाणी, जोशी, मेनका और वरुण गांधी का नाम नदारद
By Deshwani | Publish Date: 26/3/2019 10:58:51 AM
यूपी के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, आडवाणी, जोशी, मेनका और वरुण गांधी का नाम नदारद

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों के नाम तय कर दिए हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा समेत 40 नाम शामिल है। परंतु संस्थापक सदस्य लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, मेनका गांधी और वरुण गांधी जैसे नाम न होना चर्चा में बना है।

 
भाजपा ने सोमवार को चुनाव आयोग को पहले और दूसरे चरण में अपने स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी। लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्र और डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, थावर चंद्र गहलौत के नाम भी प्रचारकों की सूची में शामिल किए गए हैं। 
 
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीता रमण, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, उमा भारती, मुख्तार अब्बास नकवी, हेमा मालिनी, सतपाल महराज, सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश, त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। इनके साथ ही संजीव बालियान, श्रीकांत शर्मा, स्वामी प्रसाद मौर्य, चेतन चौहान, धर्म सिंह सैनी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, सुरेश राणा, अश्विनी त्यागी, रजनीकांत माहेश्वरी, अजय कुमार और भवानी सिंह के नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में दिए गये हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS