ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
जम्मू/कश्मीर: पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, 1 जवान शहीद, तीन घायल
By Deshwani | Publish Date: 18/3/2019 1:19:28 PM
जम्मू/कश्मीर: पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, 1 जवान शहीद, तीन घायल

जम्मू। राजौरी जिले में एलओसी के सुंदरबनी सेक्टर में आज तड़के पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई भारी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि तीन अन्य जवान घायल हो गए हैं। भारतीय जवानों ने भी पाक द्वारा की गई गोलीबारी का कारारा जवाब दिया है।

 
नौशहरा सेक्टर की नियंत्रण रेखा के करीब बसे केरी बट्टल क्षेत्र में स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर पाकिस्तानी सेना नें भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे। गोलीबारी करीब दो घंटे तक चली। पाक द्वारा की गई इस गोलीबारी में भारतीय सेना के चार जवान घायल हो गए। घायल जवानों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां एक जवान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी के घायल तीन जवानों काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि रविवार को भी पाक सेना ने अखनूर के केरी सेक्टर में भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे थे। भारतीय जवानों ने उनका मुहतोड़ जवाब दिया था। माना जा रहा है कि इस गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना की तीन से चार चौकियां तबाह हो गई थीं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS