ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
अमेरिका भारत में निर्माण करेगा 6 न्यूक्लियर पावर प्लांट, दोनों देश हुए सहमत
By Deshwani | Publish Date: 14/3/2019 12:25:30 PM
अमेरिका भारत में निर्माण करेगा  6 न्यूक्लियर पावर प्लांट, दोनों देश हुए सहमत

वॉशिंगटन/नई दिल्ली। अमेरिका ने द्विपक्षीय असैन्य परमाणु ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा देने के लिये भारत में छह परमाणु संयंत्र बनाने के लिए सहमति व्यक्त की है। दोनों देशों ने एक संयुक्त बयान में उपरोक्त बाते कही। 

 
भारत-अमेरिका रणनीतिक सुरक्षा वार्ता के नौवें दौर के पूरा होने के बाद जारी संयुक्त बयान में दोनों देशों ने कहा, ‘‘हम द्विपक्षीय सुरक्षा और असैन्य परमाणु कार्यक्रम को मजबूत करने के लिये प्रतिबद्ध हैं। इसमें भारत में छह अमेरिकी परमाणु संयंत्र का निर्माण भी शामिल है।’’वार्ता में भारत के विदेश सचिव विजय गोखले और अमेरिका की तरफ से हथियार नियंत्रण और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अमेरिकी राज्य की अंडरस्क्रेटरी एंड्रिया थॉम्पसन ने हिस्सा लिया। 
 
संयुक्त बयान में कहा गया, " भारत में छह अमेरिकी परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना सहित द्विपक्षीय सुरक्षा और असैन्य परमाणु सहयोग को मजबूत करने के लिए हम प्रतिबद्ध है। अपनी ऊर्जा जरुरतों की पूर्ति के लिए भारत को दशकों से परमाणु ऊर्जा संयत्र की आवश्यकता थी। 
 
उल्लेखनीय है कि पिट्सबर्ग स्थित वेस्टिंगहाउस सालों से भारत में रिएक्टर बनाने के लिए बातचीत कर रहा है, लेकिन भारत के परमाणु दायित्व कानून की वजह से प्रगति धीमी रही है। भारत 2024 तक एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को जीवाश्म ईंधन से दूर करने के लिए अपनी परमाणु क्षमता को तीन गुना करने की योजना बना रहै है। पिछले अक्टूबर में, भारत और रूस ने नई दिल्ली में अपने नेताओं के बीच शिखर वार्ता के बाद भारत में एक नई साइट पर छह और परमाणु रिएक्टर बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS