ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 56 लोगों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित
By Deshwani | Publish Date: 11/3/2019 2:19:38 PM
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 56 लोगों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज 56 लोगों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। इनमें अकाली दल के नेता सुखदेव सिंह ढींढसा, अमेरिकी कंपनी के सीईओ जॉन टीम चैंबर्स, कलाकार मोहनलाल, लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष करिया मुंडा, प्रसिद्ध पत्रकार कुलदीप नय्यर, पहलवान बजरंग पूनिया, सांसद हुकुमदेव नारायण यादव और पूर्व विदेश सचिव सुब्रह्मण्यम जयशंकर प्रमुख हैं।

 
केंद्र सरकार ने 26 जनवरी को प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए कुल 112 नामों की घोषणा की थी। इन पुरस्कार विजेताओं के पहले समूह को आज यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में आमंत्रित किया गया था। इस मौके पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद भी मौजूद थे। पुरस्कार विजेताओं के दूसरे समूह को पुरस्कारों प्रदान करने के लिए दूसरा समारोह 16 मार्च को आयोजित होगा।
 
राष्ट्रपति ने आज जिन आठ लोगों पद्म भूषण पुरस्कार प्रदान किए उनमें जॉन टी चैंबर्स, सरदार सुखदेव सिंह ढींढसा, प्रवीण जमनादास गोरधन, विश्वनाथन मोहनलाल, बुद्धादित्य मुखर्जी, करिया मुंडा, कुलदीप नय्यर और हुकुमदेव नारायण यादव के नाम शामिल हैं। 
 
राष्ट्रपति ने पूर्व विदेश सचिव सुब्रह्मण्यम जयशंकर, संगीतकार शंकर महादेवन, कलाकार प्रभुदेवा, कला संगीत में कर्नाटक के आनंदन शिवमणि, खेल जगत से बजरंग पूनिया के अलावा टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल, शतरंज ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली, कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर को पद्मश्री से सम्मानित किया।
 
इसके अलावा आनंदन शिवामई, कृषि क्षेत्र में राजस्थान के जगदीश प्रसाद पारीक, वास्तुकला के लिए गुजरात के डॉ. विमल पटेल, उद्योग क्षेत्र में शांतनु नारायण, साहित्य और शिक्षा में गणपत आई पटेल, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. आर.वी. रमन, समाज सेवा क्षेत्र में मध्य प्रदेश के महेश शर्मा, पशुपालन में हरियाणा के नरेंद्र सिंह को पद्मश्री प्रदान किया गया।
 
क्या होते हैं पद्म पुरस्कार?
अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाली शख्सियत को हर साल पद्म पुरस्कार दिए जाते हैं। जैसे- कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, सार्वजनिक मामले, नागरिक सेवा और व्यापार एवं उद्योग। पुरस्कारों के लिए आए नामांकन पद्म पुरस्कार समिति के सामने रखे जाते हैं। प्रधानमंत्री हर साल इस समिति का गठन करते हें। पुरस्कारों का ऐलान गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर किया जाता है। पद्म पुरस्कारों के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारें, मंत्रालय, भारत सरकार के विभाग और सांसद भी सिफारिशें भेज सकते हैं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS