ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी बधाई, कहा- हमें बेटियों पर गर्व
By Deshwani | Publish Date: 8/3/2019 10:42:31 AM
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी बधाई, कहा- हमें बेटियों पर गर्व

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को नारीत्व की महानता के उत्सव की संज्ञा देते आज समस्त देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हमें अपनी बेटियों पर गर्व है। 

 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संदेश में कहा, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत और विश्व की समस्त महिलाओं को मेरी बधाई। महिलाएं समाज का आधार और परिवार एवं राष्ट्र की प्रेरणा-स्रोत होती हैं। आइए, हम एक ऐसा भविष्य बनाएं जिसमें हर महिला और बेटी को समान अवसर सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि भारत की बेटियों ने अपनी सफलताओं से देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया है। हमें अपनी बेटियों पर गर्व है।
 
उन्होंने कहा कि यह दिवस नारी शक्ति को समर्पित है। महिलाओं ने बदलते समय से कदमताल कर हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की हैं और अपनी प्रतिभा का लोहा हर क्षेत्र में मनवाया है। हमें विश्वास है कि भारतीय समाज महिला सशक्तिकरण की दिशा में अविराम प्रगति करता रहेगा और स्त्री-पुरुष समानता को निरंतर दिया जा रहा बढ़ावा हमारी बेटियों और समाज के लिए नए-नए अवसर लेकर आएगा। 
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर, हम अपनी अदम्य नारी शक्ति को सलाम करते हैं। हमें कई निर्णय लेने पर गर्व है जिन्होंने महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाया है। प्रत्येक भारतीय को विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की शानदार उपलब्धियों पर गर्व है।
 
उल्लेखनीय है कि भारत के साथ-साथ दुनिया भर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस बार की थीम लिंगानुपात समानता है। थीम चयन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। प्रथम महिला दिवस 1909 में न्यूयॉर्क शहर में मनाया गया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS