ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
दो महीने में प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने किसानों को छला: अमित शाह
By Deshwani | Publish Date: 7/3/2019 5:54:15 PM
दो महीने में प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने किसानों को छला: अमित शाह

सागर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि दो महीने पहले मध्य प्रदेश में बनी कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के किसानों को छलने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत की सरहदों के साथ छेड़छाड़ करने का परिणाम क्या होता है। देश की सेना ने पहले सर्जिकल स्ट्राइक और अब एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों का खात्मा किया है। शाह मध्यप्रदेश के सागर में आयोजित संभागीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देने आए थे। इससे पहले उन्होंने उमरिया में भी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। 

 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में चुनाव से पहले वचन कुछ दिए ओर दिए गए थे और किया कुछ और जा रहा है। अमित शाह ने केंद्र की मोदी सरकार के कामकाज का हिसाब-किताब देते हुए कांग्रेस से 55 साल का हिसाब भी मांगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में जितने काम किए हैं, उनके बारे में मैंने यहां आपको बता दिया, अब कांग्रेस की बारी है। उन्हें 55 साल के कार्यकाल में किए गए कामों को जनता के सामने बताना चाहिए। 
 
शाह ने कहा कि मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री और उसके बाद देश के प्रधानमंत्री बने, इन 25 सालों में उन्होंने एक भी अवकाश नहीं लिया। वहीं राहुल बाबा, अपनी मम्मी के साथ जब चाहे छुट्टियां मनाने तीन-तीन महीने के लिए विदेश चले जाते हैं। 
 
अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में जब भाजपा की सरकार थी तब लॉ एंड ऑर्डर का मतलब होता था कानून-व्यवस्था। कांग्रेस सरकार आने के बाद इसका मतलब हो गया है लो और ऑर्डर करो। यानी घूस लो और काम करो। उन्होंने कांग्रेस द्वारा कर्ज माफी को धोखा बताया। शाह ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ करने के लिए बड़े-बड़े दावे करती थी लेकिन अभी तक कर्ज माफी नहीं हुई। मध्य प्रदेश में 50 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ करना था और अभी तक 5 हजार करोड़ का भी कर्ज माफ नहीं किया। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के किसानों को छलने का काम किया है।
 
शाह ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र किसानों की सूची अभी तक मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को उपलब्ध नहीं कराई है। जिससे यहां के किसानों को अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। शाह ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश सरकार आयुष्मान भारत योजना में अड़ंगे लगा रही है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS