ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
भारत आतंकवाद से लड़ने में पूरी तरह सक्षम: उप-राष्ट्रपति नायडू
By Deshwani | Publish Date: 7/3/2019 10:44:09 AM
भारत आतंकवाद से लड़ने में पूरी तरह सक्षम: उप-राष्ट्रपति नायडू

असंसियन। उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पराग्वे में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए आज कहा कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। इसका कोई धर्म नहीं होता है। यह पागलपन के सिवा और कुछ नहीं है। इसे पूरी दुनिया से खत्म कर देना चाहिए। यह तभी संभव है जब पूरा अंतरराष्ट्रीय समुदाय एक साथ आए।

 
उप-राष्ट्रपति ने कहा कि आतंक से लड़ने में हम पूरी तरह से सक्षम हैं। हम भारत में आतंक से लड़ने के लिए किसी भी तरह का समर्थन नहीं चाहते हैं। हम सक्षम हैं। हमने हाल ही में अपनी क्षमता भी दिखाई है। गत 14 फरवरी को जब हमारे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जवानों के ऊपर आतंकी हमला हुआ, उसका हमने बदला लिया और आतंकियों के देश में जाकर कार्रवाई की। 
 
नायडू ने कहा कि जब हमारी सेना ने आतंकियों पर हमला किया तो अब चर्चा हताहतों की संख्या के बारे में हो रही है। किसी को संदेह है, तो वे पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं और पाकिस्तान सरकार से पूछताछ कर सकते हैं। लेकिन अगर कोई हमारी मातृभूमि के विरुद्ध छद्म युद्ध करेगा तो हम अब चुप बैठने वाले नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू पराग्वे के दौरे पर हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS