ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
स्वच्छ सर्वेक्षण 2019: इंदौर लगातार तीसरे साल बना देश का सबसे स्वच्छ शहर
By Deshwani | Publish Date: 6/3/2019 3:26:10 PM
स्वच्छ सर्वेक्षण 2019: इंदौर लगातार तीसरे साल बना देश का सबसे स्वच्छ शहर

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश का इंदौर एक बार फिर से भारत का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार तीसरे साल इंदौर को भारत का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज यहां एक कार्यक्रम में 'द स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड' 2019 प्रदान किया।

 
जबकि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद क्षेत्र को 'सबसे साफ छोटा शहर' का पुरस्कार दिया गया, उत्तराखंड के गौचर को केंद्र सरकार के सर्वेक्षण में 'सर्वश्रेष्ठ गंगा टाउन' घोषित किया गया। स्वच्छता पुरस्कार केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा दिए जाते हैं।
 
इंदौर को बधाई देते हुए केंद्रीय आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया, 'बहुत शानदार! इंदौर 3 साल से भारत का सबसे स्वच्छ शहर है। इंदौर के स्वच्छाग्रहियों को उनके समर्पण और स्वच्छ भारत को जन आंदोलन में बदलने के लिए मेरी हार्दिक बधाई।' 
 
इसके अलावा भोपाल को सबसे साफ राजधानी चुना गया। भोपाल के लिए भी यह हैट्रिक थी। मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी को 2019 के सर्वेक्षण में सबसे स्वच्छ राजधानी घोषित किया गया। भोपाल के महापौर आलोक शर्मा और भोपाल नगर निगम के आयुक्त बी विजय दत्ता ने पुरस्कार प्राप्त किया।
 
10 लाख से अधिक जनसंख्या श्रेणी में अहमदाबाद को सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया। इसके अलावा उज्जैन को 3 से 10 लाख की जनसंख्या श्रेणी में सबसे स्वच्छ शहर चुना गया। दिल्ली छावनी को भारत की सबसे स्वच्छ छावनी चुना गया। स्वच्छा सर्वेक्षण 2019 में भारत के शीर्ष 3 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकारी राज्यों में छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र उभरे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS