ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
ओआईसी की बैठक में बोलीं सुषमा स्वराज, हमारी लड़ाई धर्म नहीं, आतंकवाद के खिलाफ
By Deshwani | Publish Date: 1/3/2019 3:00:05 PM
ओआईसी की बैठक में बोलीं सुषमा स्वराज, हमारी लड़ाई धर्म नहीं, आतंकवाद के खिलाफ

नई दिल्ली। अबु धाबी में आज इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक हुई। भारत को पहली बार इसमें बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर आमंत्रित किया गया। सुषमा ने ओआईसी के मंच से पाक का नाम लिए बिना आतंकवाद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है, किसी धर्म के खिलाफ नहीं। इससे पूरी दुनिया संकट में है। 

 
बता दें कि ओआईसी के विदेश मंत्रियों की बैठक का यह 46वां सत्र है। इस्लामिक सहयोग संगठन 56 देशों का प्रभावशाली समूह है। ओआईसी में पहली बार भारत को आमंत्रित किया गया है और इसका विरोध करते हुए पाकिस्तान बैठक में शामिल नहीं हुआ।
 
सुषमा स्वराज ने कहा, "2019 काफी अहम है। इस साल ओआईसी अपना स्वर्ण शताब्दी वर्ष और भारत महात्मा गांधी की 150वीं जन्मशती मना रहा है। महात्मा गांधी ने शांति और सद्भावना का संदेश दिया।"
 
उन्होंने कहा, भारत के यूएई और गल्फ देशों के साथ ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। आज आतंकवाद दुनिया के लिए खतरा बनता जा रहा है। हम सभी को इसके बारे में गंभीरता से सोचना होगा। आतंकवाद जिंदगियां खत्म कर रहा है। क्षेत्रों को अस्थिर कर रहा है। इसके चलते दुनियाभर में मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है।
 
स्वराज ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई किसी एक अकेले देश के लिए नहीं है। हमें मिलकर इससे लड़ना होगा। हमारी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई है, किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। इस्लाम धर्म शांति का संदेश देता रहा है।
उन्होंने कहा, यदि हम इंसानियता को जिंदा रखना चाहते हैं, तो हमें उन देशों को चेतावनी दे देनी चाहिए जो आंतकवादियों को पनाह देते हैं और उन्हें फंड उपलब्ध कराते हैं। उन देशों से कह देना चाहिए कि वे आतंकियों को फंड देना बंद करे और उनके ठिकानों को ध्वस्त कर खत्म करे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS