राष्ट्रीय
अब कुछ ही घंटे रह गए हैं वतन लौटने को, अभिनंदन के माता-पिता के लिए बजाई गई तालियां
By Deshwani | Publish Date: 1/3/2019 12:19:51 PMअमन दीप। चंडीगढ़। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
पूरे देश में अभिनंदन की ही चर्चा है। सभी भावुक हैं और उनकी रिहाई की खुिशयां मन रही है। और हो ही क्यों नहीं, सभी अपने देश के एक जाबाज़ पायलेट को वापस अपने वतन लाना चाहते हैं। पायलेट के माता- पिता भी अपने लाल को देखने को उत्सुक हैं। वे अपने बेटे को रिसीव करने प्लेन से चल दिए हैं। प्लेन में उनकी तालियों से स्वागत की गई। इस तरह की स्वागत की उम्मीद उन्होंने शायद ही की होगी। आखिर एक माता-पिता के लिए इससे अच्छा क्या हो सकता है कि उनके बेटे की जाबाज़ी की चर्चा पूरे भारत में हो रही है। लोग इतने उत्सुक है कि सबह से ही अपने जाबाज़ लाल की एक झलक पाने वाघा बॉर्डर पर खड़े हैं। कोइ तिरंगा, कोइ फूल-माला तो कोई ढोल लेकर अभिनंदन की स्वागत को खड़ा है।