ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
पाकिस्तान के एक और झूठ की खुली पोल, अपने ही एफ-16 के मलबे को बता रहा था भारतीय विमान
By Deshwani | Publish Date: 28/2/2019 2:08:32 PM
पाकिस्तान के एक और झूठ की खुली पोल, अपने ही एफ-16 के मलबे को बता रहा था भारतीय विमान

नई दिल्ली। भारतीय सीमा में घुसे जिस पाकिस्तानी विमान एफ16 को भारत ने मार गिराया था उसका मलबा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मिला है। इस विमान को भारतीय वायु सेना के मिग 21 विमान ने खदेड़ कर मारा था। भारत सरकार ने भी पाकिस्तान के विमान को मारने की पुष्टि की थी। लेकिन पाकिस्तान अब तक इस बात को नकार रहा है। लेकिन सच तो यह है कि पाकिस्तान जिस मलबे को भारत के विमान के होने का दावा कर रहा है वह GE F110 इंजन है। जो एफ16 विमान में लगाया जाता है।

 
इससे यह साबित होता है कि पाकिस्तान झूठ कह रहा है और मलबा एफ16 विमान का ही है जिसे भारत ने मार गिराया है। मालूम हो कि एफ16 लड़ाकू विमान पाकिस्तान की वायु सेना का हिस्सा है जिसे उसने अमेरिका से खरीदा था।
हैरानी की बात तो यह कि कल पाकिस्तान यह दावा किया था कि उसने भारत के दो विमान मार गिराए थे, लेकिन बाद में वह पलट गया। दूसरा क्रैश हुआ विमान भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का ही था। जिसका मलबा अब मिला है।
 
मलबे के इस फोटो को पाकिस्तानी मीडिया ने दिखाया था और कहा था कि यह विमान भारत का है। लेकिन अब उनका झूठ बेनकाब हो चुका है। भारतीय वायु सेना ने एफ 16 का मलबा कन्फर्म किया है। कई पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल ने भी इस फोटो को दिखाया था।
पाकिस्तान अपनी नाकामी छिपाने के लिए झूठ पर झूठ बोलता रहा। पाकिस्तानी सेना के मेजर जनरल आसिफ गफूर ने यह कहा कि उन्होंने दो भारतीय विमान मार गिराए हैं। एक विमान पाकिस्तानी सीमा में गिरा तो एक विमान भारतीय सीमा में गिरा। लेकिन शाम होते-होते आसिफ गफूर ने यूटर्न ले लिया। उन्होंने कहा कि हमने केवल एक विमान गिराया, जो मिग था। वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी दो विमान गिराने की बात कही थी। जो गलत साबित हुई।
 
बुधवार सुबह आठ बजे पाकिस्तान के लड़ाकू विमान भारतीय सीमा के अंदर घुसे थे। उनके निशाने पर राजौरी और नौशेरा सेक्टर के मिलिट्री बेस थे। उन्होंने कई जगहों पर बम गिराए। इसके बाद भारतीय वायु सेना ने उन्हें खदेड़ निकाला। पाकिस्तान के एफ16 को भारतीय मिग 21 विमान ने मार गिराया, जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जा गिरा। हालांकि, पाकिस्तान सेना का कहना है कि उसके सारे विमान सुरक्षित लौट आए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS