ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
पाकिस्तान की सेना ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, दागे मोर्टार
By Deshwani | Publish Date: 28/2/2019 10:49:17 AM
पाकिस्तान की सेना ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, दागे मोर्टार

जम्मू।  जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर आज सुबह पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं

 
अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में मेंढर, बालाकोट और कृष्णाघाटी उप सेक्टरों में अग्रिम चौकियों और नागरिक बस्तियों पर भारी मोर्टार गोलाबारी की और छोटे हथियारों से भी गोलियां चलायीं। भारतीय सैनिकों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इसमें किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। समाचार लिखे जाने तक गोलीबारी जारी थी।
 
 
राजौरी और पुंछ जिलों में बुधवार को नियंत्रण रेखा के पांच किलोमीटर के दायरे में सभी स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। प्रशासन ने इन दोनों जिलों में बृहस्पतिवार को भी नियंत्रण रेखा के पांच किलोमीटर के दायरे में शैक्षणिक संस्थान अस्थायी रूप से बंद रखने का आदेश दिया है। प्रशासन ने पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की आशंका से सीमा के आसपास रहने वालों से घरों में ही रहने और बाहर नहीं घूमने को कहा है। 
 
पुलवामा आतंकवादी हमले और भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के अंदर जैश ए मोहम्मद के कैंप पर हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लोग भय के साये में हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS