ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
'मैं चमत्कार नहीं कर सकती, कार्यकर्ताओं को बूथ स्‍तर पर पार्टी को मजबूत करना होगा': प्रियंका गांधी
By Deshwani | Publish Date: 19/2/2019 12:03:52 PM
'मैं चमत्कार नहीं कर सकती, कार्यकर्ताओं को बूथ स्‍तर पर पार्टी को मजबूत करना होगा': प्रियंका गांधी

नई दिल्‍ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड से जुड़े पार्टी के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उनसे कहा कि वह ऊपर से कोई चमत्कार नहीं कर सकती, बल्कि पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस से जुड़े सभी लोगों को संगठित होना होगा और सहयोग करना पड़ेगा।

 
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस का वाररूम कहे जाने वाले 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर करीब सवा घंटे की बैठक में प्रियंका ने बुंदेलखंड में पार्टी संगठन की स्थिति की समीक्षा की।
 
बैठक में मौजूद एक नेता ने बताया, ‘‘प्रियंका गांधी ने कहा- बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करना पड़ेगा। मैं ऊपर से कोई चमत्कार नहीं कर सकती, पार्टी की जीत के लिए आप लोगों को संगठित होकर काम करना होगा और मेरा पूरा सहयोग करना होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस महासचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि जो नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाएंगे, उनको बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।’’
 
 
इस बैठक के दौरान झांसी से जुड़े नेताओं ने प्रियंका को रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा भेंट की। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हमने उन्हें झांसी की रानी की मूर्ति भेंट की जिस पर उन्होंने कहा कि उन्हें रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरणा मिलती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम लोगों ने उनसे कहा कि आप बुंदेलखंड का दौरा करिए। इस महीने के आखिर में वह बुंदेलखंड का दौरा कर सकती हैं।’’
 
गौरतलब है कि गत 23 जनवरी को प्रियंका कांग्रेस महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) और ज्योतिरादित्य सिंधिया को महासचिव-प्रभारी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया गया था। प्रियंका को 41 और सिंधिया को 39 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS