ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
दुख की घड़ी में विपक्ष सरकार के साथ, राहुल गांधी ने कहा- कोई ताकत इस देश को नहीं तोड़ सकती
By Deshwani | Publish Date: 15/2/2019 1:56:17 PM
दुख की घड़ी में विपक्ष सरकार के साथ, राहुल गांधी ने कहा- कोई ताकत इस देश को नहीं तोड़ सकती

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी पार्टी देश के जवानों और भारत सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस देश को कोई भी शक्ति तोड़ नहीं सकती, बांट नहीं सकती है, आतंकवाद देश को बांटने, तोड़ने की कोशिश करता है।

 
दिल्ली में पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश एकजुट होकर देश के जवानों और देश की सरकार के साथ खड़ा है और कांग्रेस पार्टी भी सरकार के साथ खड़ी है।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस देश को कोई भी शक्ति तोड़ नहीं सकती है। पूरा देश एक साथ हमारी सिक्योरिटी फोर्स के साथ और सरकार के साथ खड़ा है। यह हिन्दुस्तान की आत्मा पर हमला है। हमारे सबसे जरूरी लोग, सिक्योरिटी फोर्स के खिलाफ हमला हुआ है। देश के खिलाफ साजिश करने वालों को यह नहीं लगना चाहिए कि वह इस देश को चोट पहुंचा सकते हैं। उनको मालूम होना चाहिए कि यह देश इन घटनाओं को कभी नहीं भूलता।
 
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने कहा कि देश ने 44 से अधिक सशस्त्र बलों के जवानों को खो दिया है। हम आतंकवाद के इस कृत्य की निंदा करने के साथ यह बता देना चाहते हैं कि हम कभी भी आतंकवादी ताकतों के साथ समझौता नहीं करेंगे। देश के लिए बने हर खतरे से निपटने के लिए मिलकर एक साथ काम करेंगे। 
 
यह एक ऐसी घटना है जिसके साथ हम कभी समझौता नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस पार्टी हमारे जवानों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। आतंक के खिलाफ लड़ाई में हम देश और सरकार के साथ खड़े हैं। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यह घटना किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं है, पूरे देश पर आक्रमण है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS