ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
सीबीडीटी अध्यक्ष सुशील चंद्रा को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया
By Deshwani | Publish Date: 14/2/2019 6:53:32 PM
सीबीडीटी अध्यक्ष सुशील चंद्रा को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया

नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष सुशील चंद्रा को आज नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। वह मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के सेवानिवृत्त होने के बाद नए आयुक्त का पद संभालेंगे। चुनाव आयोग में तीन आयुक्त होते हैं, इनमें से सबसे वरिष्ठ मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभाल संभालते हैं। 

 
भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के 1980 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी सुशील चंद्रा आईआईटी से स्नातक हैं। नोटबंदी के दौरान वह कर बोर्ड के अध्य़क्ष रहे। मोदी सरकार में उन्हें दो बार सेवा विस्तार दिया गया है। उन्हें पिछले साल मई में साल भर के लिए सीबीडीटी के अध्यक्ष पद पर सेवा विस्तार मिला था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS