ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
भारत ने रूस से किया करार, अमेठी में एके-203 असॉल्ट राइफलों का होगा निर्माण
By Deshwani | Publish Date: 14/2/2019 11:36:33 AM
भारत ने रूस से किया करार, अमेठी में एके-203 असॉल्ट राइफलों का होगा निर्माण

नई दिल्ली। भारत और रूस के बीच कल देर शाम AK-203 असॉल्ट राइफलों की कंपनी लगाने को लेकर करार हुआ। केंद्र सरकार ने कल रूस के साथ करीब सात लाख 47 हजार कलाश्निकोव राइफलों के निर्माण का फैसला किया। इसके लिए उत्तर प्रदेश के अमेठी में प्लांट लगाया जायेगा।

 
दोनों देशों के बीच आधिकारिक समझौते पर दस्तखत इस हफ्ते के आखिर तक होने की संभावना है। उसी वक्त करार से जुड़ी कीमत, समयसीमा जैसी अन्य जरूरी जानकारियां सामने आएंगी। 
 
ज्ञात हो कि रक्षा मंत्रालय ने कुछ समय पहले साढ़े छह लाख रायफलों की खरीद की मंशा जाहिर की थी। इन रायफलों का निर्माण ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत होगा। इसी सप्ताह  सरकार ने 72,400 असॉल्ट राइफलों की खरीद के लिए एक अमेरिकी कंपनी से भी करार किया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS