ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कोलकाता के बाद दिल्ली में एकजुट होगा विपक्ष, 'आप' की महारैली आज
By Deshwani | Publish Date: 13/2/2019 12:26:26 PM
कोलकाता के बाद दिल्ली में एकजुट होगा विपक्ष, 'आप' की महारैली आज

नई दिल्ली। कोलकाता के बाद अब राजधानी दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो रहा है। दिल्ली के जंतर मंतर पर आज दोपहर में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में विपक्ष का बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा। आम आदमी पार्टी ने इसको 'तानाशाही हटाओ लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह' का नाम दिया है।

 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, सपा नेता रामगोपाल यादव, डीएमके नेता कनिमोई, जेडीएस नेता एचडी देवेगौड़ा, शरद यादव, शत्रुघ्न सिन्हा, यशवंत सिन्हा भी शामिल होंगे।
 
सबसे बड़ा सवाल है कि क्या देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस सत्याग्रह में शामिल होगी? 'आप' के सूत्रों के मुताबिक उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस भी इस प्रदर्शन का हिस्सा बनेगी। लेकिन देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस से कौन नेता और किस स्तर का नेता जंतर मंतर पर आता है।
 
जंतर मंतर पर विपक्ष की रैली में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार की रात में दिल्ली आईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज संसद भवन जाएंगी और शहर में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। बनर्जी आजजंतर मंतर पर आप द्वारा आयोजित ‘तानाशाही हटाओ, देश बचाओ' रैली को संबोधित करेंगी। 
 
सूत्रों ने बताया कि इसके बाद वह संसद भवन में तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय जाएंगी, जहां वह अपनी पार्टी तथा दूसरे दलों के सांसदों से मुलाकात करेंगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS