ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के अन्य राज्यों में हम फ्रंटफुट पर आकर खेलेंगे: राहुल गांधी
By Deshwani | Publish Date: 11/2/2019 6:39:54 PM
उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के अन्य राज्यों में हम फ्रंटफुट पर आकर खेलेंगे: राहुल गांधी

लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के दो नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ में करीब 22 किलोमीटर का रोड शो किया। इस रोड शो के दौरान मिले समर्थन से गदगद राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। रोड शो के दौरान जनता से ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चोर हैं" के नारे लगवाने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में मीडिया को संबोधित किया।    

 
राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि इस देश का अगर कोई दिल है तो वो उत्तर प्रदेश है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के अन्य राज्यों में अब हम फ्रंटफुट पर आकर खेलेंगे। हम उत्तर प्रदेश में अब कहीं पर भी बैकफुट पर नहीं खेलेंगे। अब हमको उत्तर प्रदेश में न्याय वाली सरकार लानी है। हमको यहां पर एक बार फिर कांग्रेस की सरकार लाकर उत्तर प्रदेश को प्रगति तथा विकास की राह पर लाना है। यहां पर युवा के साथ किसान, गरीब, महिला तथा हर वर्ग बहुत परेशान है। हम उत्तर प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार लाना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश के सपनों को अब प्रियंका व ज्योतिरादित्य पूरा करके सबको दिखाएंगे। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ही सबका भला और विकास कर सकती है। कांग्रेस यूपी में पूरे दमखम और अपनी विचारधारा के लिए लड़ेगी।
 
राफेल को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम चौकीदार से एक-एक पैसे का हिसाब लेंगे। चौकीदार ने देश तथा प्रदेश के युवाओं को रोजगार नहीं दिया है। 2019 में तो हम विचारधारा की लड़ाई लड़ेगे। अभी तो एक तरफ तोडऩे और दूसरी तरफ जोडऩे की विचारधारा पर काम हो रहा है। मोदी ने इतना लूट के बाद भी किसानों का कर्ज माफ नहीं किया।
 
12 किलोमीटर लंबे रोड शो के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने एक बार फिर कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के हर प्रदेश में फ्रंट फुट पर खेलेगी, बैकफुट पर नहीं। यह विचारधारा की लड़ाई है। उत्तर प्रदेश की जनता ने देख लिया है कि नरेन्द्र मोदी ने 5 सालों में देश के लिए क्या किया है?
 
लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी के इस रोड शो के बाद राहुल ने कहा कि ज़रूर सामने लोकसभा का चुनाव है, लेकिन लोकसभा में बेहतर प्रदर्शन के बाद यूपी में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बननी चाहिए। मोदीजी ने कहा था कि 56 इंच की छाती है और देश का में चौकीदार बनना चाहता हूं। लेकिन अखबार में आ गया कि चौकीदार राफेल मामले में रक्षा मंत्रालय के साथ-साथ फ्रांस की सरकार से समांतर मोल-भाव कर रहे थे।
 
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने का काम मैंने प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को आगे बढ़ाना है तो जमीनी नेताओं को आगे बढ़ाना होगा उनको नहीं जो हेलिकॉप्टर से चलते हों। उन्होंने कहा कि हर डील में भ्रष्‍टाचार के खिलाफ एक क्लॉज होता है। उसमें होता है कि अगर डील में भ्रष्‍टाचार होता है तो भारत की सरकार कार्रवाई कर सकती है, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने उस क्लॉज को हटाकर अनिल अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाला। देश की जनता से पैसा चोरी करने के लिए किया और यह बात देश के हर कौने में गूंज रही है।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी के अंदर जो खोखलापन था, वो देश के सामने आ गया है। देश के युवाओं और किसानों को मालूम है कि चोकिदार चोर है। 15 लोगों को साढ़े लाख कर्जामाफ किया, किसानों का नहीं किया। युवाओं को 2 करोड़ रोजगार देने को कहा, लेकिन किसी को रोजगार नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में गठबंधन भी लड़ रहा है। मैंने साफ बोला कि मैं मायावती और अखिलेश का आदर करता हूं, लेकिन यूपी में कांग्रेस पूरे दमखम से लड़ेगी और अपनी विचारधारा के लिए लड़ेगी, कांग्रेस पार्टी यूपी को बदलने के लिए लड़ेगी। कांग्रेस यूपी में पूरे दमखम और अपनी विचारधारा के लिए लड़ेगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS