राष्ट्रीय
आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू आज भूख हड़ताल पर
By Deshwani | Publish Date: 11/2/2019 10:48:03 AMनई दिल्ली। तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने राज्य को विशेष दर्जा दिलाने की मांग तेज कर दी है। इसके लिए आज वे दिल्ली में आंध्र भवन में एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
आंध्र को विशेष दर्जा दिलाने और राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत केंद्र के वादों को पूरा करने की मांग को लेकर वह यहां आंध्रा भवन पर एक दिवसीय भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनके साथ पार्टी के तमाम नेता भी मौजूद रहेंगे। भूख हड़ताल से पहले नायडू ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
टीडीपी राज्य के बंटवारे के बाद आंध्र प्रदेश से किए गए अन्याय का विरोध करते हुए पिछले साल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत एनडीए से बाहर हो गई थी। टीडीपी की ओर से जारी बयान ने कहा गया है कि नायडू सोमवार को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक आंध्र भवन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। वह 12 फरवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक ज्ञापन भी सौंपेंगे। मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों, पार्टी के विधायकों, एमएलसी और सांसदों के साथ धरना देंगे। राज्य कर्मचारी संघों, सामाजिक संगठनों और छात्र संगठनों के सदस्य भी इसमें शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि तेदेपा राज्य के बंटवारे के बाद आंध्र प्रदेश से किए गए अन्याय का विरोध करते हुए पिछले साल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग से बाहर हो गई थी।