ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
जेटली ने निकाह-हलाला को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल दोहरा रहे अपने पिता की गलती
By Deshwani | Publish Date: 8/2/2019 3:13:13 PM
जेटली ने निकाह-हलाला को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल दोहरा रहे अपने पिता की गलती

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली ने निकाह हलाला को रोकने के लिए लाए गए कानून का विरोध करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राहुल ने अपने पिता राजीव के इतिहास को दोहराया है।

 
जेटली ने फेसबुक पर लिखे एक ब्लॉग में कहा कि इतिहास ने खुद को दोहराया है। राजीव गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के शाह बानो के फैसले को पलटकर एक विधायी गलती की थी। 32 साल बाद उनके बेटे ने मुस्लिम महिलाओं को दुखद जीवन की ओर धकेलने की बात कही है।
 
उन्होंने कहा कि वोटबैंक की राजनीति अपनी जगह है लेकिन निष्पक्ष व्यवहार भी जरूरी है। राजनीतिक लाभ उठाने वाले लोग केवल अगले दिन की सुर्खियों पर ध्यान देते हैं जबकि देश के लिए काम करने वाले दूर की सोचते हैं।
 
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के तुरंत तलाक देने को अवैध ठहराने के बावजदू कई रूढ़िवादी मुस्लिम पुरुष तलाक दे रहे हैं। इसे अपराध न बनाए जाने की स्थिति में तुरंत तीन तलाक दिया जाता रहेगा। 
 
जेटली ने हाल ही के निकाह हलाला के एक मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि यह अंतरात्मा को झकझोर देने वाला था। उन्होंने कहा कि यह इस्लामिक पर्सनल लॉ में निकाह-हलाला की अप्रिय प्रथा से जुड़ा है। 2009 में शादी करने वाली एक महिला को उसके पति ने तीन तालक के माध्यम से 2011 में पहली बार और 2017 में दूसरी बार तीन तलाक दिया। परिवार ने पति के पास वापस जाने के लिए दवाब डाला। दोनों अवसरों पर उसे बहकाया गया और निकाह-हलाला से गुजरने के लिए कहा गया। पहले मौके पर ससुर के साथ और बाद में देवर के साथ बांधा गया। दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया। 
 
उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों में कई समुदायों ने अपने व्यक्तिगत कानूनों में उदार एवं महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इन परिवर्तनों की दिशा लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिए थी। सदियों से चली आ रही सती और अस्पृश्यता जैसी कुछ प्रथाएँ इतनी अप्रिय थीं कि उन्हें अब असंवैधानिक माना जाता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS