ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात
By Deshwani | Publish Date: 7/2/2019 3:42:41 PM
झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात

रांची/नयी दिल्ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन के गांधी से मुलाकात के दौरान राज्य के कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार भी उपस्थित थे।

 
झारखंड में विपक्षी गठबंधन के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के तालमेल को अंतिम रूप देने को लेकर बातचीत की पृष्ठभूमि में गांधी और सोरेन की मुलाकात महत्वपूर्ण है। पिछले दिनों झारखंड में कांग्रेस, झामुमो और कुछ अन्य विपक्षी दलों की बैठक हुई थी, जिसमें भाजपा के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला हुआ था।
 
गौरतलब है कि पिछले वर्ष झारखंड की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ बने विरोधी दलों के महागठबंधन की सफलता से कांग्रेस एवं अन्य दल बेहद उत्साहित हैं। इसलिए लोकसभा चुनाव में भी सभी दल एकजुट होकर चुनाव लड़ना चाहते हैं, ताकि भाजपा को रोका जा सके। 
 
ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के बाद इसी साल झारखंड में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS