ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राॅबर्ट वाड्रा से ईडी की पूछताछ पर बोलीं प्रियंका- मैं अपने परिवार के साथ खड़ी हूं
By Deshwani | Publish Date: 6/2/2019 6:38:01 PM
राॅबर्ट वाड्रा से ईडी की पूछताछ पर बोलीं प्रियंका- मैं अपने परिवार के साथ खड़ी हूं

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज पार्टी मुख्यालय में नई जिम्मेदारी संभालते हुए कहा कि वह अपने परिवार के साथ खड़ी हैं। उनका बयान पति रॉबर्ट वाड्रा को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने के संबंध में था।

 
प्रियंका गांधी आज अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस भी गई थीं। यहां से वह पार्टी मुख्यालय पहुंचीं। प्रियंका को हाल ही में कांग्रेस महासचिव बनाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रियंका कल ही अमेरिका से लौटी हैं।
 
प्रियंका को कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के बगल का कमरा दिया गया है। वह आज अपने कमरे में बैठी और नई जिम्मेदारी के संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलीं।
 
उनके कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हो गये तथा प्रियंका गांधी जिंदाबाद और प्रियंका नहीं ये आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है के नारे लगाने लगे। इससे पहले पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। हाल ही में प्रियंका को महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) और सिंधिया को महासचिव-प्रभारी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया गया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS