ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
विदेश से लौटने के बाद प्रियंका ने राहुल गांधी से की मुलाकात, 11 फरवरी को लखनऊ में करेंगी रोड शो
By Deshwani | Publish Date: 6/2/2019 12:05:11 PM
विदेश से लौटने के बाद प्रियंका ने राहुल गांधी से की मुलाकात, 11 फरवरी को लखनऊ में करेंगी रोड शो

नई दिल्ली/लखनऊ। कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव 2019 में अपनी राजनैतिक पारी की शुरूआत करने जा रही है। 

 
जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी 11 फरवरी को लखनऊ में बड़ा रोड शो करेंगी। यूपी कांग्रेस ने प्रियंका के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है। विदेश से भारत लौटने के बाद प्रियंका गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ एक बैठक की। इस बैठक में पश्चिमी यूपी के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। 
 
सूत्रों को मुताबिक, इस बैठक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। 
 
मंगलवार को यूपी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उनका नया ऑफिस मिल गया है। दिल्ली के 24 अकबर रोड में मौजूद कांग्रेस दफ्तर में प्रियंका को उनका कमरा दे दिया गया है, जहां उनकी नेम प्लेट भी लग गई है। 
 
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने के लिए गुरूवार (07 फरवरी) शाम दिल्ली में होने जा रही पार्टी महासचिवों एवं विभिन्न राज्यों के प्रभारियों की बैठक में प्रियंका भी शामिल होंगी। राहुल ने शनिवार को दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों एवं कांग्रेस विधायक दल के नेताओं की भी बैठक बुलाई है ताकि आम चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की जा सके। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS