ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
बंगाल में आज प्रधानमंत्री मोदी और राजनाथ, राज्य में ताबड़तोड़ रैलियां करेगी भाजपा
By Deshwani | Publish Date: 2/2/2019 11:13:54 AM
बंगाल में आज प्रधानमंत्री मोदी और राजनाथ, राज्य में ताबड़तोड़ रैलियां करेगी भाजपा

कलकत्ता। अपनी गणतंत्र बचाओ यात्रा के तहत भाजपा ने अगले आठ दिनों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में कम से कम 10 रैलियां आयोजित करने की योजना बनाई है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा पार्टी के दूसरे शीर्ष नेता भी शिरकत करेंगे। इनकी शुरुआत आज से होगी। 

 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां दुर्गापुर और उत्तर 24-परगना जिले के ठाकुरनगर में दो रैलियों को संबोधित करेंगे वहीं राजनाथ सिंह कूचबिहार और अलीपुरदुआर की दो रैलियों में हिस्सा लेंगे। यह पहला मौका होगा जब बंगाल के उत्तरी व दक्षिणी हिस्सों में पार्टी के दो शीर्ष नेता एक साथ चार रैलियों को संबोधित करेंगे।
 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष का कहना है कि एक ही दिन मोदी व राजनाथ सिंह की चार-चार रैलियों से साफ है कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व इस बार बंगाल को कितनी अहमियत दे रहा है। 
 
सूत्रों ने बताया कि मोदी की ठाकुर नगर की रैली इलाके में राजनीति पर जबरदस्त पकड़ रखने वाले मतुआ समुदाय के एक गुट ने आयोजित की है। उसे भाजपा की राजनीतिक रैली नहीं कहा जा सकता। लेकिन मोदी उस रैली का इस्तेमाल केंद्र व भाजपा की नीतियों के प्रचार के लिए ही करेंगे। दुर्गापुर में मोदी की रैली राजनीतिक होगी। इलाके की आसनसोल संसदीय सीट पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है।
 
दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को पहले कूचबिहार व फिर अलीपुरदुआर में पार्टी की दो रैलियों को संबोधित करेंगे। उसके बाद रविवार को वे हुगली जिले में पार्टी की एक अन्य रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसी दिन उत्तर दिनाजपुर जिले में पार्टी की एक रैली को संबोधित करेंगे। 
 
योगी पांच फरवरी को भी बांकुड़ा व पुरुलिया जिले में रैलियां करेंगे। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सात फरवरी को मुर्शिदाबाद जिला मुख्यालय बहरमपुर औऱ कोलकाता के उत्तरी इलाके में स्थिति दमदम में दो रैलियों में हिस्सा लेंगे।
 
भाजपा सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस बार प्रदेश नेतृत्व को राज्य की 42 में से कम से कम 22 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है। इसी वजह से पार्टी ने अबकी बंगाल पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। वह फरवरी के पहले सप्ताह से ही ताबड़तोड़ रैलियां आयोजित करने में जुट गई है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS