ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, कहा- 'उन्होंने देश को सुरक्षित और मजबूत किया'
By Deshwani | Publish Date: 29/1/2019 12:15:29 PM
जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, कहा- 'उन्होंने देश को सुरक्षित और मजबूत किया'

नई दिल्ली। देश के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की है। 

 
उन्होंने जार्ज फर्नांडिस को सरल और निडर व्यक्तिव वाला नेता बताया, जिन्होंने सदैव दूरदर्शी सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया। पीएम ने अपने ट्विट में लिखा है कि वह गरीबों और पिछड़ों के अधिकार के लिए लड़ने वाले सबसे असरदार आवाज थे।
 
पीएम मोदी ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। अपने दूसरे ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हम जार्ज फर्नांडिस को सबसे अहम और उग्र ट्रेड यूनियन नेता के तौर पर याद करते हैं, जिन्होंने अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी। हम उन्हें एक ऐसे नेता के तौर पर याद करते हैं, जिन्होंने चुनाव के मैदान में मजबूत से मजबूत नेताओं को धूल चटाया। जार्ज साहब ने बतौर रेल और रक्षा मंत्री भारत को सुरक्षित और मजबूत किया।'
 
प्रधानमंत्री ने कहा, 'अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में जार्ज साहब ने कभी राजनीतिक विचारधारा से भटके नहीं। इमरजेंसी के दौरान उन्होंने जमकर खिलाफत किया। उनकी सादगी और विनम्रता उल्लेखनीय थी। मेरी संवेदना उनके परिवार, दोस्त और तमाम शोकाकुल लोगों के साथ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'
 
इस मौके पर देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, 'जॉर्ज फर्नांडिस रक्षा और रेल मंत्री रहते हुए देश की सेवा की। उन्होंने कई मजदूर आंदोलन का नेतृत्व किया और उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी. रक्षा मंत्री का उनका कार्यकाल सर्वश्रेष्ठ था।'
 
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने देश के लिए अपना जीवन दे दिया। उन्होंने मजदूरों के लिए लड़ाई लड़ी। मैंने उन्हें अपना आइकन माना है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS