राष्ट्रीय
कुशीनगर में क्रैश हुआ वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर, पायलट सुरक्षित
By Deshwani | Publish Date: 28/1/2019 2:58:23 PMकुशीनगर। कुशीनगर में एक वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर क्रैश हो गया है। हादसे में पायलट सुरक्षित हैं। यह विमान भारतीय वायुसेना में काफी समय से शामिल रहा है। यह विमान नीचे उड़ते हुए दुश्मनों पर हमला करने में सक्षम है। वायुसेना ने हादसे की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दे दिया है।
यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था। खबरों के मुताबिक जगुआर विमान ने गोरखपुर एयरबेस से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही विमान का संपर्क एयरबेस से संपर्क टूट गया था। सुपर सोनिक विमान जगुआर उड़ान भरने के तुरंत बात क्रैश हो गया।