राष्ट्रीय
पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हुए आजाद हिन्द फौज के सैनिक
By Deshwani | Publish Date: 26/1/2019 1:09:42 PMनई दिल्ली। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की इंडियन नेशनल आर्मी (आजाद हिन्द फौज) में शामिल रहे चार सैनिकों ने आज गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लिया। 70वें गणतंत्र दिवस की परेड में आजाद हिन्द फौज के चार सैनिक शामिल हुए हैं। ये पहली बार है जब नेताजी की फौज के सैनिक गणतंत्र दिवस की परेड का हिस्सा बने हैं। परेड में शामिल चारों सैनिक 97 से 100 साल की उम्र के हैं और सभी दिल्ली या आसपास के रहने वाले हैं। चारों सैनिकों ने खुली जीप में सवार होकर परेड में हिस्सा लिया।
भारतीय सेना से साथ परेड में भाग लेने वाले सैनिकों में आईएनए के पूर्व सैनिक लालतीराम (98), हीरा सिंह (97), भागमल (95) और परमानंद (99) शामिल हैं। इन चारों सेनानियों ने दूसरे विश्व युद्ध में भाग लिया था। सेना की ओर से बताया गया है कि लंबा वक्त गुजर जाने की वजह से आजाद हिन्द फौज से जुड़े लोगों को ढूंढ़ना मुश्किल काम था, इसलिए चार सैनिकों को ही हम ढूंढ़ सके हैं।