ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
सपा-बसपा से कोई दुश्मनी नहीं, हमारा एक ही मकसद भाजपा को हराना है: राहुल
By Deshwani | Publish Date: 23/1/2019 6:51:26 PM
सपा-बसपा से कोई दुश्मनी नहीं, हमारा एक ही मकसद भाजपा को हराना है: राहुल

अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे। यहां उन्होंने सपा-बसपा के साथ गठबंधन के संकेत दिए। राहुल ने कहा- अखिलेश-मायावती से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। मैं उनका सम्मान करता हूं। उन्होंने गठबंधन किया है। हम तीनों का लक्ष्य भाजपा को हराना है। हमारी विचारधारा में काफी समानता है, जहां जरूरत पड़ी हम मिलकर काम करेंगे।

 
प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने को लेकर राहुल ने कहा- मुझे काफी खुशी है, मेरी बहन बहुत सक्षम और कर्मठ है। वो मेरे साथ काम करेगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया भी ऊर्जावान नेता हैं। दोनों को कांग्रेस को मजबूत करने के लिए भेजा है। चुनाव लड़ने पर फैसला खुद प्रियंका लेंगी। हम इन दोनों नेताओं की बदौलत उत्तरप्रदेश की राजनीति को बदल देंगे। इन्हें दो महीने के लिए नहीं भेजा है। मिशन दिया है कि गरीब, कमजोर और विकास की विचारधारा के लिए लड़ना है।
 
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा हमें उत्तरप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के लिए लड़ना है। उप्र के युवा, किसान को जो चाहिए, वो कांग्रेस देगी। हमने गुजरात, उप्र समेत कहीं भी बैकफुट पर नहीं खेला। जहां मौका मिलेगा, हम फ्रंट फुट पर खेलेंगे। उप्र में नई सोच आएगी। पॉजीटिव सोच आएगी। हम जनता के लिए राजनीति करते हैं। हम युवा, किसान से कहना चाहते हैं कि आपने बहुत समय भाजपा को दिया है। इन्होंने राज्य को बर्बाद कर दिया है। भाजपा वाले घबराए हुए हैं।
 
 
राहुल अमेठी में प्रधानों के साथ संवाद, नुक्कड़ सभा और कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का दो दिन का रायबरेली दौरा स्वास्थ्य कारणों से निरस्त हो गया। राहुल पहले मां सोनिया के साथ दौरे पर आने वाले थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS