ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश को एकता, विश्वास और बलिदान की प्रेरणा दी: सीताराम येचुरी
By Deshwani | Publish Date: 23/1/2019 4:56:07 PM
नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश को एकता, विश्वास और बलिदान की प्रेरणा दी: सीताराम येचुरी

नई दिल्ली। माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि नेताजी ने देश को एकता, आपसी विश्वास और त्याग एवं बलिदान की प्रेरणा विरासत में दी है।

 
येचुरी ने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा कि‘‘नेताजी सुभाष बोस ने हमें आजाद हिंद फौज के रूप में प्रेरणा की विशिष्ट स्मृति दी है जो कि इत्तेहाद (एकता), इतमाद (विश्वास) और कुर्बानी (बलिदान) की प्रतीक है।’’ 
 
उन्होंने कहा कि नेताजी द्वारा दिये गए देशभक्ति पूर्ण ‘जय हिंद’के आह्वान ने हम सभी को आज तक एकता के सूत्र में बांध कर रखा है। उल्लेखनीय है कि देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था। देश आज उनकी 122वीं जयंती मना रहा है।
 
वहीं नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर वामदलों ने सरकार से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को देश प्रेम दिवस के रूप में मनाने की मांग की है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS