राष्ट्रीय
अमित शाह को हुआ स्वाइन फ्लू, दिल्ली के एम्स में चल रहा है उपचार
By Deshwani | Publish Date: 17/1/2019 1:40:12 PMनई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को एम्स में भर्ती कराए गए। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इनको स्वाइन फ्लू हो गया है जिसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही भाजपा के कई नेता शाह से मिलने बुधवार रात को ही एम्स पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, मीनाक्षी लेखी और महेश गिरी देर रात तक एम्स में ही रहे। शाह को कमजोरी और बुखार होने के कारण बुधवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले पिछले साल फरवरी में बीजेपी अध्यक्ष बीमार पड़े थे और अपनी बेंगलुरु की यात्रा छोड़ दिल्ली वापस लौटे थे।
दरअसल, कमजोरी और बुखार के कारण शाह अचानक एम्स पहुंचे और जांच के दौरान पता चला कि उन्हें स्वाइन फ्लू हुआ है। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत एडमिट कर लिया। बताया जा रहा है कि उन्हें अगले दो-तीन दिन तक एडमिट रखा जा सकता है।
अस्पताल में भर्ती होने के बाद नेताओं का अमित शाह से मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस क्रम में पीयूष गोयल, मीनाक्षी लेखी, महेश गिरी समेत कई नेता अभी तक अस्पताल पहुंच चुके हैं और सभी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।