राष्ट्रीय
राष्ट्रपति कोविंद ने वरिष्ठ वकील संजय जैन को बनाया एडिशनल सॉलिसिटर जनरल
By Deshwani | Publish Date: 16/1/2019 6:16:11 PMनई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वरिष्ठ वकील संजय जैन को सुप्रीम कोर्ट में भारत का एडिशनल सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया है।
उनकी ये नियुक्ति 30 जून, 2020 तक के लिए की गई है। संजय जैन ने पिछले साल मार्च महीने में व्यक्तिगत वजहों से दिल्ली हाईकोर्ट के लिए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल पद से इस्तीफा दे दिया था। वे 2014 से दिल्ली हाईकोर्ट में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल थे।