ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
शीला दीक्षित ने संभाली दिल्ली कांग्रेस की कमान, जगदीश टाइटलर भी रहे मौजूद
By Deshwani | Publish Date: 16/1/2019 3:30:30 PM
शीला दीक्षित ने संभाली दिल्ली कांग्रेस की कमान, जगदीश टाइटलर भी रहे मौजूद

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित ने आज औपचारिक रूप से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर जाकर नई अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान पार्टी के जहां तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ उनके पूर्व सहयोगी भी साथ दिखे। वहीं, जगदीश टाइटलर भी कार्यक्रम में पहुंचे थे।

 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने से पहले शीला दीक्षित ने कहा कि राजनीति चुनौतियों से भरी है, हम उसके ही आगे की रणनीति बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों एक चुनौती हैं और हम मिलकर इन चुनौतियों का सामना करेंगे। आप के साथ गठबंधन पर अभी तक कुछ नहीं हुआ है।
 
गौरतलब है कि अजय माकन के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिए पार्टी आलाकमान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शीला दीक्षित को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के साथ पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि पूर्व विधायक हारुन यूसुफ, राजेश लिलोठिया और देवेंद्र यादव को प्रदेश में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। 
 
वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति को लोकसभा चुनाव से जोडकर देखा जा रहा है। नई टीम के जरिए जहां पार्टी ने सामाजिक समीकरण बनाने की कोशिश की है।
 
शीला के बारे में खास बातें
लगातार 15 साल (1998 से 2013) तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित पार्टी के अंदर अपनी 'दबंग' इमेज और फैसलों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहीं। हालांकि, कुछ लोग उनके फैसलों से इत्तेफाक नहीं रखते थे। लेकिन तत्कालीन केंद्र सरकार से उन्हें पूरा सहयोग मिला।
 
शीला दीक्षित देश की पहली ऐसी महिला रही हैं जिन्होंने लगातार तीन बार मुख्यमंत्री पद संभाला। 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। वे दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री थीं। 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी कांगेस पार्टी ने मुख्यमंत्री पद लिए शीला को उम्मीदवार घोषित था।
 
शीला को राजनीति में प्रशासन व संसदीय कार्यों का अच्छा अनुभव है। वो 1986 से 1989 तक केन्द्र सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। पहले वो, संसदीय कार्यों की राज्य मंत्री रहीं और बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री रहीं। 1984 से 1989 तक वह उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुकी हैं। 
 
शीला दीक्षित ने 1998 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष पद पर रहते हुए कांग्रेस को दिल्ली में अभूतपूर्व विजय दिलाई थी। वहीं 2008 में हुए विधानसभा चुनावों में शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस ने 70 में से 43 सीटें जीती थीं। 
 
मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद शीला दीक्षित को केरल की राज्यपाल बनाया गया था। केरल के राज्‍यपाल निखिल कुमार के त्‍यागपत्र देने के बद उनकी नियुक्ति इस पद पर की गई थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS