राष्ट्रीय
जम्मू/कश्मीर: पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी, मेजर समेत दो घायल
By Deshwani | Publish Date: 11/1/2019 12:11:28 PMजम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने आज बिना किसी उकसावे की गोलीबारी की, जिसमें भारतीय सेना के एक मेजर सहित दो जवान घायल हो गए।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ‘‘राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक मजकोट क्षेत्र में पाकिस्तानी सैनिकों ने आज अपराह्न में बिना उकसावे की गोलीबारी की, जिसमें एक मेजर और जवान घायल हो गया।’’ दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।