ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
ट्रेड यूनियन हड़तालः ओडिशा में हिंसक प्रदर्शन, प. बंगाल में टीसीएम-सीपीएम कार्यकर्ताओं में भिड़ंत
By Deshwani | Publish Date: 8/1/2019 10:47:40 AM
ट्रेड यूनियन हड़तालः ओडिशा में हिंसक प्रदर्शन, प. बंगाल में टीसीएम-सीपीएम कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ‘जन-विरोधी’ नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए आज से 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 48 घंटे के राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है। देश के कई हिस्सों विरोध की अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही हैं। कई बस सेवाएं बाधित हैं तो कहीं रेलवे ट्रैक रोककर प्रदर्शन किया जा रहा है।

 
इसी बीच पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कई जगहों से हिंसा की खबरें भी आई है। बता दें कि 48 घंटों की इस हड़ताल में इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, सेवा, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ और यूटीयूसी शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ इसमें भाग नहीं ले रहा है।
 
श्रमिक संघों ने ट्रेड यूनियन अधिनियम-1926 में प्रस्तावित संशोधनों का भी विरोध किया है।आज सुबह से ही देश के कई राज्यों से हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है। ओडिशा के भुवनेश्वर में ट्रेन यूनियनों का हिंसक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। राजधानी में कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों को लाठी डंडों के साथ रोका और टायर जलाकर रास्ता जाम किया।
 
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में श्रमिक संगठनों के प्रदर्शन के दौरान सीपीएम और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से भी कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई। यहां बेस्ट की बसें डिपो में खड़ी दिखाई दी और बस स्टैंड पर लोग बस का इंतजार करते दिखे। 
 
असम के गुवाहाटी से प्रदर्शन की खबरें आई। यहां ट्रेड यूनियन श्रमिकों ने ट्रेन रोककर विरोध प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भी ट्रेन यूनियनों ने सीटू के बैनर तले रेलवे ट्रैक रोककर प्रदर्शन किया। 
 
राजधानी दिल्ली में भी एआईसीसीटीयू के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। केरल की राजधानी त्रिवेंद्रम में भी ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोककर विरोध प्रदर्शन किया।
 
सोमवार को में 10 केंद्रीय श्रमिक संघों प्रेस वार्ता में एटक की महासचिव अमरजीत कौर ने मीडिया को बताया था कि दो दिन की इस हड़ताल के लिए 10 केंद्रीय श्रमिक संघों ने हाथ मिलाया है। उन्होंने बताया ‘हमने सरकार को श्रम संहिता पर सुझाव दिए थे। लेकिन चर्चा के दौरान श्रमिक संघों के सुझाव को दरकिनार कर दिया गया। हमने दो सितंबर 2016 को हड़ताल की। हमने नौ से 11 नवंबर 2017 को ‘महापड़ाव’ भी डाला, लेकिन सरकार बात करने के लिए आगे नहीं आई और एकतरफा श्रम सुधार की ओर आगे बढ़ गई।’’
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS