ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कश्मीर के पुंछ में हिमस्खलन, एक जवान की गई जान, दूसरा घायल
By Deshwani | Publish Date: 3/1/2019 3:07:09 PM
कश्मीर के पुंछ में हिमस्खलन, एक जवान की गई जान, दूसरा घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में हुए हिमस्खलन में एक जवान आज शहीद हो गया, जबकि अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। ये जवान पुंछ सेक्टर के सब्जियान क्षेत्र में स्थित आर्मी पोस्ट में तैनात थे। बताया जा रहा है कि शहीद हुआ जवान सेना की 44RR का हिस्सा था। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर लाइन ऑफ कंट्रोल के पास सुबह 4 बजे हिमस्खलन आया। इसी दौरान लांस नायक सपन मेहरा शहीद हुए। लांस नायक सपन मेहरा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले थे।

 
जो जवान घायल हुआ है उसकी पहचान पंजाब के हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है, उन्हें पास के ही आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिमस्खलन होने के तुरंत बाद अन्य जवानों ने वहां पर जवानों को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया।
 
बता दें कि इन दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बढ़ती ठंड और बर्फबारी से आम आदमी के साथ-साथ सेना के जवान के लिए भी वहां रहना काफी मुश्किल हो जाता है। हिमस्खलन के कारण इससे पहले भी कई जवान अपनी जान गंवा चुके हैं।
 
बीते साल तंगधार, माछिल जैसे इलाकों में हिम स्खलन और बर्फीला तूपान आने के कारण कई जवानों को शहादत प्राप्त हुई थी। लाइन ऑफ कंट्रोल का काफी हिस्सा पहाड़ी क्षेत्रों में आता है, जहां पर इन दिनों तापमान -10 से लेकर -50 डिग्री तक जाता है। इसके बावजूद देश के जवान बिना किसी चिंता के सुरक्षा में तैनात रहते हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS