ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
बुलंदशहर हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज को पुलिस ने किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 3/1/2019 10:09:20 AM
बुलंदशहर हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली/बुलंदशहर। दिसंबर 2018 की शुरूआत में बुलंदशहर में स्याना हिंसा मामले में प्रशांत नट और कलुआ की गिरफ्तार की बाद यूपी पुलिस ने हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज को गिरफ्तार कर लिया है। योगेश राज को स्याना हिंसा का मुख्य आरोपी बनाया गया था। 

 
आपको बता दें कि हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज बजरंग दल का जिला संयोजक है और हिंसा के बाद से फरार था। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने योगेश को बुधवार की रात में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि योगेश राज की गिरफ्तारी नेताओं की सहयोग के बाद हुई है।
 
हालांकि, पुलिस ने अभी तक उसकी गिरफ्तारी का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि योगेश राज की गिरफ्तारी पर एसएसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।
 
हिंसा के बाद से ही आरोपी योगेश राज फरार चल रहा था। बजरंग दल का जिला संयोजक पर आरोप है कि उसने ही हिंसा भड़काई थी, जिसके बाद बुलंदशहर में बवाल शुरू हुआ और एक पुलिसकर्मी सहित दो लोगों की मौत हो गई। योगेश राज ने ही गो हत्या मामले में झूठी एफआईआर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने उसे ही मुख्य आरोपी बनाया है। 
 
हिंसा भड़काने और इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के आरोप में पुलिस ने प्रशांत नट को 25 दिसंबर को गिरफ्तार किया है। वहीं, नए साल के पहले दिन ही पुलिस ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर कुल्हाड़ी से वार करने वाले शख्स कलुआ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कलुआ ने ही सबसे पहले सुबोध कुमार सिंह पर हमला किया था।
 
आपको बता दें, बुलंदशहर के स्याना इलाके में कथित रूप से गोवंश के अवशेष मिलने के बाद हिंसा फैल गई थी। गोवंश के अवशेष मिलने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी, पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां लोगों की भीड़ पहले से वहां मौजूद थी। पुलिस भीड़ को समझाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन लोग काफी उग्र थे और उन्होंने पुलिस पर ही हमला कर दिया। हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या कर दी गई। वहीं, गोली लगने से सुमित नाम का एक युवक भी मारा गया था। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS