ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
टूटी परंपरा, 50 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं ने किये दर्शन, शुद्धि अनुष्ठान के लिए सबरीमाला मंदिर बंद
By Deshwani | Publish Date: 2/1/2019 11:52:56 AM
टूटी परंपरा, 50 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं ने किये दर्शन, शुद्धि अनुष्ठान के लिए सबरीमाला मंदिर बंद

तिरुअनंतपुरम। सबरीमाला मंदिर में आज सदियों पुरानी परंपरा टूट गई। करीब 40 साल की दो महिलाओं ने आज सुबह भगवान अयप्पा के दर्शन किए। महिलाओं के दर्शन करने के बाद मंदिर के आसपास तनाव की स्थिती बनी हुई है। सबरीमाला मंदिर को 2 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि सादी वर्दी में आईं दोनों महिलाओं के साथ पुलिस भी थी। इन्होंने आधी रात में ही पहाड़ी की चढ़ाई की। सुबह पौने चार बजे इन दोनों महिलाओं ने मंदिर की सीढ़ियां चढ़नी शुरू की, दर्शन किए और चुपचाप सबरीमाला से निकल गईं।
 
जानकारी के मुताबिक सबरीमाला मंदिर से भक्तों को निकाला जा रहा है। तंत्री और अन्य पुजारी मंदिर का शुद्धिकरण करेंगे। इसके बाद मंदिर आम लोगों के लिए खोला जाएगा। बता दें कि बिन्दू और कनकदुर्गा नाम की दो महिलाओं ने भगवान अयप्पा के दर्शन किए। ये महिलाएं उसी आयु वर्ग की हैं, जिस पर अब तक प्रतिबंध लगा हुआ था। हालांकि, सर्वोच्च न्यायालय ने 10-50 आयु वर्ग की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश करने पर लगी रोक को हटा दिया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ संगठनों द्वारा न्यायालय के इस फैसले का विरोध किया जा रहा है।
 
केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, 'हां, यह सच है, महिलाओं ने मंदिर में दर्शन किए हैं।' केरला पुलिस ने मल्लापुरम में मंदिर में दर्शन करने वाली महिला कनकदुर्गा के घर की सुरक्षा में पुलिस बल की तैनाती की है ताकि उन्हें किसी प्रकार का नुकसान न झेलना पड़े।
 
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कई बार महिलाओं ने भगवान अय्यपा के दर्शन की कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली थी।
 
दरअसल, सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 साल की महिलाओं की एंट्री पर रोक है। सुप्रीम कोर्ट ने समानता के अधिकार के आधार पर सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री पर रोक को हटा दिया था. उसके बाद भी इस मंदिर में महिलाओं को एंट्री नहीं मिल रही थी। इस बीच दो महिलाओं के मंदिर प्रवेश पर सियासी पार्टियां अपनी राजनीतिक जमीन के हिसाब से इस परंपरा के समर्थन और विरोध में खड़ी नजर आ रही हैं।
 
कांग्रेस नेता रंजीत रंजन ने कहा कि सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने वाली दोनों महिलाओं को मैं सलाम करती हूं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कई बार महिलाओं ने सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की कोशिश की. लेकिन, कामयाबी नहीं मिली। इस कोशिश में हिंसक झडपें भी हुईं। खुद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री पर अपनी राय खुलकर रखी थी।
 
बता दें कि सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मामले पर सुनवाई के लिए बनी 5 जजों की पीठ में एकमात्र महिला जज ने इसका विरोध किया था। महिला जज इंदु मल्होत्रा ने सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने के फैसले पर असहमति जताते हुए कहा था कि अदालत को धार्मिक मुद्दों में दखल नहीं देना चाहिए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS