राष्ट्रीय
जम्मू-कश्मीर: पुंछ जिले के खारी करमारा इलाके में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
By Deshwani | Publish Date: 1/1/2019 1:45:29 PMजम्मू। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के खारी करमारा इलाके में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जानकारी के अनुसार सीमा पर स्थित खारी करमारा क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की है।
खबरों के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में स्थित नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान सैनिकों ने आज एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और अग्रिम इलाकों में गोलाबारी की। अधिकारी ने बताया कि सीमा पर स्थित खारी करमारा क्षेत्र में सुबह पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू की और यह करीब एक घंटे तक जारी रही।
भारतीय जवानों ने भी पकिस्तानी गोलीबारी का करारा जवाब दिया। अधिकारी ने कहा, संघर्ष विराम उल्लंघन में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। नियंत्रण रेखा पर पिछले सप्ताह 27-29 नवंबर के बीच पाकिस्तानी सेना ने पुंछ और राजौरी जिले के कई सेक्टरों में गोलाबारी की थी।