ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
आंध्र प्रदेश को मिला नया उच्च न्यायालय, आज से करेगा काम
By Deshwani | Publish Date: 1/1/2019 10:35:22 AM
आंध्र प्रदेश को मिला नया उच्च न्यायालय, आज से करेगा काम

अमरावती। आंध्र प्रदेश को नये साल से अपना अलग उच्च न्यायालय मिल गया  है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किया था। उच्च न्यायालय आज यानी एक जनवरी 2019 से अमरावती से कामकाज शुरू कर देगा। अमरावती राज्य की नयी राजधानी है। दो जून 2014 को राज्य के बंटवारे के बाद से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का हैदराबाद में साझा उच्च न्यायालय था।

 
नए उच्च न्यायालय के गठन से देश में उच्च न्यायालयों की संख्या 25 हो गई है। आदेश के अनुसार नए उच्च न्यायालय का नाम आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय होगा। अमरावती में इस उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ होगी और हैदराबाद स्थित उच्च न्यायालय तेलंगाना राज्य के लिए होगा।
 
आदेश के अनुसार न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन नए उच्च न्यायालय के प्रमुख होंगे। फिलहाल वह उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं। नए उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के अलावा 15 न्यायाधीश होंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS